गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में ही कोयले की कमी का संकट नहीं है। वे राज्य जहां पर भाजपा की सरकार है, उन राज्यों में भी कोयले का संकट है। केंद्र सरकार को राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस पर तुरंत कदम उठाने की जरुरत है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पौधरोपण को लेकर बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि कोयला संकट पर बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ही कोयले की कमी का संकट नहीं है। वे राज्य जहां पर भाजपा की सरकार है, उन राज्यों में भी कोयले का संकट है।
विज्ञापन
कहा कि संकट से मुंह छुपाने की जगह केंद्र सरकार को राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस पर तुरंत कदम उठाने की जरुरत है। कोयले के कारण देश में जो बिजली का संकट गहराता जा रहा है, उससे देश को बचाया जा सके। कोयला संकट को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।