फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटने की बजाए बढ़ गए CNG और PNG के दाम!

Sun, 09 Feb 2014 05:59 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की तरह सस्ती सीएनजी-पीएनजी का इंतजार कर रहे शहर के उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है। यहां दाम घटने की जगह और बढ़ गए हैं। बढ़े दाम शनिवार मध्यरात्रि से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन


यहां गैस की आपूर्ति कर रही कंपनी अडानी गैस ने सीएनजी के दाम में 1.05 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी के दाम में 65 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर वृद्धि कर दी है।

अब सीएनजी यहां 42 रुपये एवं पीएनजी 27 रुपये हो गई है। सीएनजी यहां दिल्ली के मुकाबले सात रुपये किलो महंगी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब उन्हें मजबूरन दिल्ली से सीएनजी भरवानी पड़ेगी।
विज्ञापन


अड़ानी गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक (सेल्स) भातिस ढोलकिया का कहना है कि गैस महंगी मिल रही है, इसलिए मजबूरन दाम बढ़ाना पड़ रहा है। दिल्ली में दाम घटने से पहले यहां सीएनजी वहां से 9.15 रुपये किलो सस्ती थी।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस समय फरीदाबाद में नौ सीएनजी स्टेशनों से प्रतिदिन करीब 1.75 लाख किलोग्राम सीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। शहर में 30 हजार वाहन सीएनजी से चल रहे हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद में नई दरें
सीएनजी: 42.00
पीएनजी-घरेलू: 27.00
पीएनजी-औद्योगिक: 43.25
पीएजी-कॅमर्शियल: 52.36
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें