फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी किट घोटाले की एसीबी में शिकायत, आम आदमी सेना बोली कोर्ट भी जाएंगे

Thu, 30 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आम आदमी सेना सीएनजी किट रेट्रोफिटमेंट घोटाले की जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में शिकायत की है। दिल्ली सरकार पहले ही इस शिकायत के बाद सीएनजी किट रेट्रोफिटमेंट लगाने पर पाबंदी लगा चुकी है।
विज्ञापन


एसीबी चीफ मुकेश मीणा को दी गई शिकायत में आम आदमी सेना का आरोप है कि दिल्ली में सम विषम फॉर्मूला के दौरान सीएनजी वाहनों को छूट देने के बाद दिल्ली में जितने वाहनों में सीएनजी किट लगी उसमें करीब 80 हजार में चाइनीज सीएनजी किट जिसे ओबीडी दो की मान्यता नहीं थी, वह कारों में लगाई गई।

80 हजार लोगों ने सीएनजी किट लगवाई। आरोप है कि सरकार ने बगैर जांच के उन्हें मंजूरी दी।
Trending Videos
विज्ञापन

इसे किसने मंजूरी दी

- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
आम आदमी सेना प्रमुख प्रभात कुमार ने बताया कि हमने एसीबी को सभी दस्तावेज दिए हैं, जिससे घोटाला साबित होता है। उन्होंने बताया कि सम विषम लागू होने के बाद दिल्ली में इटली ओबीडी मान्यता वाली महज 1800 किट भारत आईं लेकिन मुंबई में।

यह सरकारी दस्तावेज पर दर्ज है। ऐसे में सवाल उठता है कि दिल्ली के 80 हजार वाहनों में कौन सी किट लगाई गई। इसे किसने मंजूरी दी।

प्रभात कुमार के मुताबिक एसीबी के जांच के साथ वह इस मामले को लेकर कोर्ट भी जाने की तैयारी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें