फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का मिशन यूपी 2017 : लोगों से सीधी बात करेंगे अमित शाह

Wed, 29 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहरी लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराने के लिए प्रदेश भर में अभियान शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को पार्टी मुखिया अमित शाह नोएडा से शुरू करेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने दी।  अभियान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर है। केंद्रीय मंत्री ने बताया बृहस्पतिवार को सेक्टर-62 के जेपी इंस्टीट्यूट में अमित शाह शहर के करीब तीन हजार लोगों बात करेंगे।

इसमें वे लोग शामिल होंगे जो भाजपाई नहीं हैं। सम्मेलन का मकसद यही है कि लोग भाजपा और संगठन के बारे में जानें।
विज्ञापन

प्रदेश भर में प्रबुद्धजनों से होगी भाजपा की वार्ता

अमित शाह - फोटो : amar ujala
अगर किसी को कोई बात भी पूछनी है तो उन्हें सीधे अमित शाह से बात करने का मौका दिया जाएगा। प्रबुद्धजन सम्मेलन की शुरुआत नोएडा से हुई है। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।

प्रदेश के बड़े शहरों में लोगों को बुलाकर उनसे बात की जाएगी। लोग क्या चाहते हैं और किस तरह की राजनीति में विश्वास रखते हैं। इससे लोगों की मंशा क्या है, यह परखने का मौका भी मिलेगा। उसी के मुताबिक पार्टी अपने में बदलाव भी करेगी।

सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी के लोगों को बुलाना नहीं है, बल्कि शहर में ऐसे लोगों का काफी तादाद है जो किसी पार्टी से प्रभावित नहीं हैं. जो सिर्फ देश के बारे में बात करते हैं, विकास की बात करते हैं। कार्यक्रम में आए हर व्यक्ति को मौका दिया जाएगा कि वह अपनी बात अमित शाह के समक्ष रख सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें