बार-बार चेतावनी के बाद भी कंपनी ने अपना रवैया नहीं बदला तो लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कंपनी पर 27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर के पूरा होने से वाहन चालक बाहरी रिंग रोड से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तक आसानी से जा सकेंगे।
इससे प्रतिदिन लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। फ्लाईओवर 2.85 किलोमीटर लंबा है, जिसे मुनिरका फ्लाईओवर से जोड़ दिया गया है और यह हवाई अड्डे फ्लाईओवर के पास नीचे उतरेगा।
अधिकारियों की मानें तो यह फ्लाईओवर एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसका निर्माण व्यस्त इलाके वसंत विहार, साउथ कैम्पस और मोतीबाग कॉरिडोर को जाम से मुक्त कराने के उद्देश्य से करवाया गया है।