फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी को हवालात से छुड़ाने के लिए धरने पर बैठी किशोरी

Tue, 16 Jul 2019 12:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नोएडा के चौड़ा से गायब हुई एक किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को दबोचा तो उसे बचाने के लिए किशोरी थाने पहुंच गई। थाने में ही धरने पर बैठ गई। पुलिस ने किसी तरह मनाकर उसे परिजनों के साथ घर भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खोड़ा निवासी एक परिवार की किशोरी और एक युवक की दोस्ती हो गई। परिजनों को पता चला तो वह खोड़ा छोड़कर चौड़ा गांव में आ गए। आरोप है कि पांच दिन पहले युवक चौड़ा से किशोरी को अपने साथ ले गया।

परिजनों की ओर से कोतवाली में आरोपी युवक शोएब के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने 13 जुलाई को किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में जब किशोरी को इस बात का पता चला तो वह थाने पहुंच गई और प्रेमी को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगी।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है और उसे छोड़ा नहीं जा सकता है। तो किशोरी वहीं धरने पर बैठ गई। पुलिस ने किसी तरह किशोरी को समझाया और परिजनों को बुलाकर उनके साथ भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अपहरण के मामले में अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें