फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : CM योगी ने बीती सरकारों पर की टिप्पणी, कहा- प्रदेश को नरक बना दिया था

Sun, 19 Nov 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
घटाधर रामलीला मैदान में नगर निकाय चुनाव के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली के मंच से बीती सपा व बसपा सरकारों पर निशाना साधा। कहा कि बीते 15 साल की सरकारों ने प्रदेश को नरक बना दिया था लेकिन हमारी सरकार में अब कानून का राज है। यूपी में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। या तो वो जेल में रहेंगे या फिर पुलिस मुठभेड़ के बाद यमराज के घर।
विज्ञापन


अपने 21.23 मिनट के संबोधन में सीएम ने कानूनी व्यवस्था, स्मॉग, बूचड़खाने, कांवड़ यात्रा, रोजगार व विकास के मुद्दे पर पुरानी सरकारों पर जमकर निशाना साधा। सीएम शनिवार शाम को जीटी रोड स्थित रामलीला ग्राउंड घंटाघर में जुड़ी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि  सरकार बनी तो सबसे बड़ी चुनौती कानून का राज स्थापित करने की थी लेकिन हमने 24 घंटे में हजारों अवैध बूचड़खाने बंद करवाकर यह संदेश दे दिया कि यूपी में कानून राज स्थापित हो चुका है।
विज्ञापन

जनसभा को सम्बोधित करते पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतीक चिन्ह देकर समानित करते पार्टी के कार्यक्रर्ता। - फोटो : अमर उजाला
मार्च से पहले उद्योगपति, व्यापारी व युवा वर्ग से लेकर हर कोई प्रदेश से पलायन के लिए मजबूर था। अब सूबे में निवेश का माहौल बना है। पिछली सरकार में कांवड़ यात्रा के दौरान घंटा व माइक बजाने पर रोक थी लेकिन हमने कह दिया था कि यह शिव यात्रा है, शव यात्रा नहीं। इसमें माइक भी बजेगा और घंटा भी।

पहली दफा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार करोड़ से अधिक शिव भक्तों ने कांवड़ यात्रा में माइक भी बजाया और घंटा भी। ऊपर से सरकार ने शिव भक्तों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी कराई। दीपावली पर अयोध्या को दीपों से सजा गया जिसमें स्वयं (सीएम) शामिल हुए। दुनिया ने देखा कि राम की नगरी प्रदूषण मुक्त प्रकाश से जगमग उठी थी।

अब दुनिया हिंदुस्तान और यूपी में निवेश को उत्साहित हैं, क्योंकि हर व्यक्ति को भयमुक्त माहौल मिला। सीएम ने कहा कि लोग पूछते थे कि कैलाश मानसरोवर स्थल कहां बनेगा। हमने कहा कि  गाजियाबाद में ही बनेगा, जिसके लिए फंड दिया जा चुका।
विज्ञापन

yogi in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
अब कोई भी यात्री कैलाश मानसरोवर या चार धाम की यात्रा पर जाएगा तो गाजियाबाद में जरूर आएगा। इससे शहर का विकास होगा और नई पहचान भी मिलेगी। अपराध के मोर्च पर सीएम योगी ने कहा कि खोड़ा में भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की हत्या कर दी गई।

भाजपा ने उनकी पत्नी रीना भाटी को चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया है ताकि राजनीति में गंदे व अपराधियों को आने से रोका जा सके। उन्होंने आह्वान किया कि जनता राजनीति में अपराधियों को आने से रोकने का काम करेगी।

जैसे की पहले भी जनता ने केंद्र व प्रदेश में अपराधियों की सरकार का सफाया करके दिखाया है। आज कोई बहन-बेटियों की इज्जत से नहीं खेल सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसका जीना हराम कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें