फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे संतोष हॉस्पिटल, कहा- यूपी में पूरी तरह से नियंत्रण में है कोरोना

Mon, 17 Jan 2022 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के संतोष हॉस्पिटल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी कोविंड कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान कोरोना से जंग में तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के संतोष हॉस्पिटल पहुंचे हैं। मीडिया को बाहर ही रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी कोविंड कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान कोरोना से जंग में तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में है।

विज्ञापन


भारत सरकार ने सबको वैक्सीन उपलब्ध कराई है। जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है, वो कोरोना से जंग में योद्धा हैं। जिन्होंने किन्हीं कारणों से वैक्सीन नहीं लगवाई है, तुरंत लगवा लें। दूसरी लहर में ऑक्सीजन का संकट देखने को मिला था। भारत सरकार ने स्पेशल ट्रेन के जरिए लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया था। इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किए गए।

गाजियाबाद में 12 ऑक्सीजन प्लांट
सीएम ने कहा कि गाजियाबाद में 12 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए थे, जिसमें से 11 चालू हैं। तीसरी लहर में जीतने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है। प्रदेश में 72 हजार निगरानी समितियां सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें