फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीएम ने टीबी मुक्त भारत को बताया जन-आंदोलन, जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-दिल्ली में अब तक 3300 से ज्यादा निक्षय मित्र सक्रिय, आम जनता-कॉरपोरेट और सामाजिक संगठनों से जुड़ने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित जनप्रतिनिधियों की जागरूकता (सेंसिटाइजेशन) वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अब केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय जन-आंदोलन बन चुका है। बताया कि दिल्ली सरकार टीबी उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित अधिसूचना लक्ष्य के मुकाबले दिल्ली 95 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हर साल प्राप्त कर रही है। उन्होंने सांसदों, विधायकों और पार्षदों से अपने क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने, जांच कराने और मरीजों को पूरा उपचार लेने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि टीबी का समय पर पता लगना और उपचार पूरा होना जरूरी है। अंत में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों ने टीबी मुक्त दिल्ली का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पार्षद और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
दिल्ली में 3300 से अधिक निक्षय मित्र सक्रिय
सीएम ने बताया कि दिल्ली में अब तक 3300 से अधिक निक्षय मित्र सक्रिय हैं, जिन्होंने 1.2 लाख से ज्यादा पोषण आहार किट टीबी मरीजों को वितरित की हैं। उन्होंने उद्योग, कॉरपोरेट, आरडब्ल्यूए, धार्मिक संस्थाओं और आम नागरिकों से भी इस अभियान से जुड़ने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें