फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को सिस्टम की बारीकी बताने वाले राजेंद्र के साथ पुराना है शिकायतों का सिलसिला

Tue, 05 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेँद्र कुमार की गिरफ्तारी बेशक सीबीआई ने की है, लेकिन शिकायतों का सिलसिला काफी पुराना है।शिक्षा विभाग में निदेशक पद पर रहते कंप्यूटर एडेड लर्निंग (कैल) प्रोजेक्ट ने राजेंद्र कुमार को 2008 में पीएम अवार्ड दिलवाया तो अब उसी प्रोजेक्ट के साथियों के साथ राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी भी हुई। 
विज्ञापन


राजेँद्र कुमार के खिलाफ विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने की शिकायतें पहले भी भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में आधा दर्जन बार की गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को मिली उन्हीं शिकायतों में से एक सीबीआई को भेजी गई थी। 

उसमें शिकायतकर्ता ने शिक्षा निदेशक और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव रहते विशेष एंडेवर कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था। उसी शिकायत के आधार पर पिछले साल 15 दिसंबर को छापेमारी हुई और फिर अब 4 जुलाई को गिरफ्तारी।
विज्ञापन


शिकायत दिल्ली डॉयलॉग कमीशन के पूर्व सदस्य सचिव आशीष जोशी ने की थी। दिल्ली डॉयलॉग कमीशन के सदस्य सचिव रहे आशीष जोशी को जबरदस्ती पद से हटाने के मामले में जोशी ने सीधे धमकाने तक का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवाई। 

केजरीवाल को सरकार के सिस्टम की बारीकी बताने वाले राजेंद्र कुमार की इसके लिए साथी आईएएस अधिकारियों के साथ भी बिगड़ती रही है। सेवा विभाग से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिंदो मजूमदार के कमरे में ताला लगवाने और फिर गृह विभाग की फाइलें जबरदस्ती मंगवाने को लेकर भी राजेंद्र कुमार विवाद में रहे हैं। 
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार के खिलाफ पहले भी हुई हैं शिकायतें

राजेंद्र कुमार
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में सीएनजी वाहन फिटनेस घोटाला मामले में भी एसीबी ने पूछताछ किए जाने वाले अधिकारियों की सूची में राजेंद्र कुमार को शामिल किया था लेकिन उसमें मामला आगे नहीं बढ़ा था।

कौन हैं राजेंद्र कुमार
राजेंद्र कुमार का जन्म 16 दिसंबर 1966 को बिहार में हुआ। नेतरहाट रेजिडेंशियल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। 21 अगस्त, 1989 को भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए। 

दिल्ली शिक्षा विभाग के निदेशक पद के अलावा उच्च शिक्षा निदेशक, वैट आयुक्त, सूचना प्रौद्योगिकी सचिव पद भी संभाला। आम आदमी पार्टी की 49 दिन की सरकार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सचिव बनाए गए। 

फिर दूसरी बार सत्ता में आने पर भी केजरीवाल ने इन्हें ही बतौर सचिव नियुक्त किया। इस दौरान आईएएस अधिकारियों के साथ आप सरकार के विवाद हुए तो सेवा विभाग, गृह विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाली। अभी प्रशासनिक सुधार विभाग भी इनके पास ही है। इस दौरान 11 जुलाई, 2015 को राजेंद्र कुमार को पदोन्नति के साथ प्रधान सचिव बनाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें