फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घोटालों में फंसता देखकर ओछे आरोप लगा रहे हैं केजरीवाल'

Sun, 12 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का व्यवहार एक ब्लैकमेलर जैसा है। भाजपा एवं उनके द्वारा उजागर किए गए 400 करोड़ रुपये के वाटर टैंकर और प्रीमियम ऐप बस सेवा घोटाले में फंसता हुए देखकर केजरीवाल सरकार उन पर एवं उनकी पत्नी पर ओछे आक्षेप लगा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने उन पर एवं उनकी पार्षद पत्नी शोभा विजेंद्र के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग कर जेल भेजने की धमकी दी।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि उनका परिवार सार्वजनिक जीवन में उच्च आचरण रखता हैं और वह इस प्रकार की धमकियों से कदापि डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने ऐलान किया कि वे लगातार आप सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने केजरीवाल से मांग की कि वे 400 करोड़ रुपये के वाटर टैंक घोटाले एवं प्रीमियम ऐप बस सेवा पर जनता के सामने सारे साक्ष्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ये भी लगाए गंभीर आरोप

kejriwal amit shah
उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ मुख्यमंत्री सिख हित की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ दशकों से शारीरिक और आर्थिक रूप से दिव्यांग 72 वर्षीय अशक्त व दूसरों पर निर्भर सिख महिला की पेंशन बंद हो गई। उन्होंने कहा कि हरभजन कौर को उनकी पार्षद पत्नी शोभा ने प्रस्तुत किए गए एफिडेविट के आधार पर केवल पेंशन की संस्तुति की थी।

इसके बाद उसकी जांच करना एवं स्वीकृत करना सरकारी अधिकारियों का काम होता है। सभी भुगतान चेक या फिर पेंशन प्राप्तकर्ता के बैंक खाते में दिए जाते हैं। इस मामले में हरभजन कौर को पेंशन का पहला चेक तीन फरवरी 2015 को प्राप्त हुआ था, जबकि दूसरा चेक उन्हें 10 मई 2016 को मिला।

अचानक 11 मई 2016 को केंद्रीय सूचना आयोग ने उनको पत्र से सूचित किया कि वे पेंशन पाने की हकदार नहीं हैं। उनके परिवार ने कुछ दिनों में ही पे आर्डर के माध्यम से सरकार को पेंशन के रूप में मिली राशि वापस लौटा दी। संवाददाता सम्मेलन में उनके साथ भाजपा नेता आरपी सिंह व प्रवीण शंकर कपूर के अलावा हरभजन कौर के पति एवं पुत्र भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें