फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने खतरनाक पेड़ों की तुरंत पहचान और छंटाई के दिए आदेश, कालकाजी हादसे के बाद फैसला

Fri, 15 Aug 2025 07:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून में भारी बारिश और तेज हवा चलने के समय बड़े, असुरक्षित या कमजोर पेड़ लोगों की जान, संपत्ति व यातायात के लिए गंभीर खतरा बन जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि ऐसे पेड़ों की नियमानुसार छंटाई, हटाने या प्रतिरोपण का काम तत्काल शुरू किया जाए।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : X/BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूसलाधार बारिश के दौरान कालकाजी में पेड़ गिरने से बाइक सवार पिता की मृत्यु व बेटी के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही, उन्होंने सभी सड़क स्वामित्व वाले विभागों को खतरनाक और जर्जर पेड़ों की तत्काल पहचान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून में भारी बारिश और तेज हवा चलने के समय बड़े, असुरक्षित या कमजोर पेड़ लोगों की जान, संपत्ति व यातायात के लिए गंभीर खतरा बन जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि ऐसे पेड़ों की नियमानुसार छंटाई, हटाने या प्रतिरोपण का काम तत्काल शुरू किया जाए। दिल्लीवासियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। 

हर विभाग में जिम्मेदार अधिकारी नामित किए जाएं जो इस कार्य की निगरानी करेंगे और समय पर रिपोर्ट देंगे। जिन इलाकों में पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही ज्यादा है वहां पेड़ों की छंटाई को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समय पर रखरखाव न केवल हादसों को रोकेगा बल्कि यातायात और बिजली जैसी आवश्यक सेवाओं को भी नुकसान से बचाएगा।
विज्ञापन


आप की राजनीति दुखद : वीरेंद्र सचदेवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव और पेड़ गिरने से हुई मृत्यु जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आप नेताओं को राजनीति करते देखकर दुख होता है। भाजपा  सरकार इन घटनाओं को संवेदनशीलता से लेती है और पीड़ित परिवारों के प्रति पूरी संवेदना रखती है। सचदेवा ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी की ओर से लोक निर्माण विभाग के मंत्री का इस्तीफा मांगने और सौरभ भारद्वाज की प्रेसवार्ता की आलोचना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें