फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सीएम करेंगे 1523 खिलाडिय़ों का सम्मान

Wed, 23 Mar 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शहीदी दिवस पर 23 मार्च को भारत केसरी दंगल-2016 का फाइनल मुकाबले के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों से आए 1523 खिलाड़ियों को 16.38 करोड़ रुपये बांटा जाएगा।
विज्ञापन


ये सभी खिलाड़ी 2014-15 के विभिन्न प्रतियोगिता के पदक विजेता है। सोमवार को राज्यपाल ने 1400 से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया था।

खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल ने बताया कि भारत केसरी दंगल के आखिरी दिन 8 पहलवान मैदान में होंगे। इनमें सेमिफाइनल व फाइनल मैच होंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के मेडल विजेताओं को प्रशंसा पत्र देंगे।

खेल एंव युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा तैयार की गई एक डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहीदी दिवस पर समारोह में उपस्थित जनों को वीर रस के कवि हरिओम पंवार की कविताएं सुनने का मौका भी मिलेगा। मुकाबले शुरू होने से पहले विभिन्न हरियाणवीं कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव में छात्रों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
सेक्टर 54 स्थित सनसिटी वल्र्ड स्कूल में छोटे बच्चों का वार्षिकोत्सव का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें छोटे कक्षा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्सव की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा चक्रवर्ती ने किया।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में वार्षिक उत्सव के माध्यम से बच्चों को सांस्कृतिक व अन्य प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है। इस मौके पर बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें