चार साल में सरकार को कुछ नहीं मिला, इसलिए अब यह हथकंडा अपनाया। ढींगरा आयोग की रिपोर्ट भी इसी मुद्दे पर आई थी। वे जहां जाते हैं हुजूम उमड़ पड़ता है। जबकि भाजपा के साथ कोई नहीं, इसलिए हताश होकर ऐसे कदम उठा रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी हरिओम कौशिक ने कहा कि भाजपा मूल मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी। इसके लिए भाजपा के खिलाफ 7 सितंबर से प्रदेश स्तर पर पोल खोल अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें राफेल घोटाला, महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर लोगों के बीच जाकर भाजपा के खिलाफ प्रचार किया जाएगा।
शिकोहपुर जमीन घोटाले में शनिवार को दर्ज हुए मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त करेंगे। पुलिस ने जमीन से संबंधित दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते इस संबंध में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।