फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुछ भी कर लो, मोदी जी आपको उप राष्ट्रपति नहीं बनाएंगे'

Mon, 13 Jun 2016 05:05 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
नजीब जंग और केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच लंबे समय से चल रही ज़ुबानी जंग किसी से छिपी नहीं है। गाहे-बगाहे अधिकार क्षेत्र को लेकर दोनों में तनातनी चलती ही रहती है।
विज्ञापन


नए घटनाक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नजीब जंग को लिखी चिट्ठी में कहा है कि मोदी जी के कहने पर वे चाहे जो भी कर लें, वो कभी उन्हें उपराष्ट्रपति नहीं बनाएंगे।

केजरीवाल ने लिखा है, "छोटे भाई के रूप में मैं आपको छोटी सी सलाह देना चाहता हूं। मोदी जी के कहने पर आप चाहे जितने मर्ज़ी ग़ैर क़ानूनी, जनविरोधी और असंवैधानिक काम कर लीजिए। वो आपको कभी भी उप राष्ट्रपति नहीं बनाएंगे।"
विज्ञापन
CM .@ArvindKejriwal की एल.जी को चिट्ठी। कहा कुछ भी कर लो, कितनी भी सेवा कर लो...मोदीजी नहीं बनाएंगे उप-राष्ट्रपति। pic.twitter.com/1WcV0yl5kc — Akshay Malhotra (@Akshay1Malhotra) June 13, 2016
 
Trending Videos
विज्ञापन

'छोटी मोटे काम की सीबीआई से कराते हैं जांच'

पत्र की शुरुआत में नरेंद्र मोदी और नजीब जंग पर तंज़ करते हुए केजरीवाल ने लिखा है, "आजकल आप और मोदी साहब दिल्ली सरकार के हर छोटे-मोटे काम की एसीबी और सीबीआई से जाँच कराते हैं- चाहे कोई गड़बड़ हो या न हो।"

केजरीवाल ने पत्र में हाल में ही बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज के उदघाटन का जिक्र किया है और कहा है कि उसकी भी जाँच करा ली जाए।

उन्होंने लिखा है कि वे अपना धर्म निभा रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का धर्म विध्वंस, विनाश और हर अच्छे काम में बाधा पहुँचाना होता है। केजरीवाल ने नजीब जंग को लिखा है- आप और मोदी जी अपना धर्म कीजिए।

हाल ही में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने केजरीवाल सरकार की ऐप आधारित प्रीमियम बस सेवा की जांच योजना शुरू होने से पहले ही इस पर रोक लगा दी थी।

वहीं पिछले साल दिसंबर में सीएम केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के यहां सीबीआई के छापे को लेकर भी केजरीवाल ने सवाल उठाए थे और उस समय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मनोरोगी तक कह डाला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें