फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के AAP पार्षदों की केजरीवाल द्वारा बुधवार को लगेगी पाठशाला

Wed, 06 Dec 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के विजेता उम्मीदवारों की बुधवार को दिल्ली में पाठशाला लगेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन्हें आप की नीतियों, कार्यक्रमों व लोगों के साथ मिलकर काम करने का गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल की पाठशाला में प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ यूपी प्रभारी संजय सिंह व वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। दरअसल, यूपी नगर निगम चुनाव के परिणाम को आप सकारात्मक तौर पर ले रही है।

पार्टी का मानना है कि बेशक उसने यूपी की सिर्फ 12 फीसदी सीटों पर चुनाव लड़ा हो, लेकिन प्रदेश में दशकों से काम कर रही क्षेत्रीय पार्टियों को पछाड़कर सफल टॉप फाइव में शामिल होने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुलाकात को क्यों अहम माना जा रहा है

आप - फोटो : SELF
भाजपा, बसपा, सपा व कांग्रेस के बाद निगम से जीतने वाले सबसे ज्यादा पार्षद आप से हैं। निगम चुनाव के लोगों के मिले समर्थन की नींव पर पार्टी प्रदेश में अपना संगठन भी मजबूत करेगी।

इस कड़ी में बुधवार दोपहर बाद तीन बजे आप के 50 विजेता उम्मीदवारों व प्रदेश पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुलाकात को अहम माना जा रहा है। केजरीवाल न सिर्फ इनसे पार्टी की रीति-नीति पर चर्चा करेंगे, बल्कि प्रदेश में संगठन को मजबूती देने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

​दिलचस्प यह कि पार्टी की नजर बड़ी संख्या में निगम चुनाव जीते निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी है। पार्टी की रणनीति है कि पाक-साफ छवि वाले निर्दलीय पार्षदों के साथ संवाद बनाया जाएगा। वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि यूपी के सभी विजेता निगम उम्मीदवार बुधवार सुबह तक दिल्ली पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पहली औपचारिक मुलाकात होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें