फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद लेखी का तंज, केजरीवाल को 'बेस्ट ड्रामेबाज' बताकर बोलीं- मुझे शक है उनकी डिग्री IIT की है या..

Tue, 08 Dec 2020 09:36 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रर्दशन करते तीनों निगमों के महापौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाउस अरेस्ट को नाटक करार दिया है। भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील के बाद भी दिल्ली में भारत बंद बेअसर हुआ है। इसी वजह से मुख्यमंत्री नजरबंद किए जाने का ढोंग कर रहे हैं। धरने पर बैठे निगम के नेताओं को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा सांसदों ने मुख्यमंत्री के हाउस अरेस्ट को नौटंकी करार दिया। सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि कलाकारी में माहिर केजरीवाल ऑस्कर स्तर का नाटक करते है। सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह हाउस अरेस्ट नहीं है बल्कि घर में आराम है। हमने पिछली रात के वीडियो देखे हैं जिसमें उन्हें देखा जा सकता है। हमें नहीं पता कि उन्होंने शादी समारोह में क्या खाया था कि वह आज अपने घर पर है। हर कोई जानता है कि वह नाटक करने में उत्कृष्टता हैं, मुझे शक है कि उनकी डिग्री आईआईटी से है या एनएसडी से।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल अपनी विफलता छुपाने के लिए  झूठ बोल रहे हैं, वह नजरबंद नहीं हैं बल्कि दिल्ली बंद करवाने में फेल होने पर नजरें चुरा रहे हैं। बड़े ही जोर शोर से दिल्ली बंद करवाने का दावा किया लेकिन असफल रहने पर हाउस अरेस्ट किए जाने का नया शगूफा छेड़ा, लेकिन उनका झूठ पकड़ा गया और अब सब के सवालों से बचने के लिए नए-नए तिकड़म लगा रहे हैं। दिल्ली के व्यापारियों और लोगों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के दिल्ली बंद के आह्वान को सिरे से नकार दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री दिल्ली में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। सभी जानते हैं कि निगम विपरीत परिस्थितियों में भी सेवक के रूप में काम कर रहा है, लेकिन केजरीवाल सरकार उनका सहयोग नहीं कर रही है। निगम के महापौर, उपमहापौर, पार्षद सहित कई निगम नेता जिसमें महिलाएं भी है, वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर इस ठंड में फुटपाथ पर बैठकर निगम के हक का पैसा मांग रहे हैं लेकिन केजरीवाल संवेदनहीन बने हुए हैं। भाजपा का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक केजरीवाल सरकार नगर निगम के बकाए फंड को जारी नहीं कर देती है। 

विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हाउस अरेस्ट किए जाने को लेकर जो झूठ मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है उससे दिल्ली ही नहीं पूरा देश ही अचंभित है। दिल्ली का मुख्यमंत्री किस हद तक झूठ बोल सकता है और अपनी जिम्मेदारियों से भाग सकता है यह इसका साफ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि साजिशन केजरीवाल सरकार निगमों को दबाने का काम कर रही है ताकि उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी हो सके लेकिन दिल्ली भाजपा उनके नकारात्मक मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें