दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बदमाश सिकंदर उर्फ सन्नी डोगरा को मुठभेड़ के बाद सेक्टर-24, द्वारका से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी, मगर बुलट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण हवलदार बाल-बाल बच गया।
आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, रॉबरी, स्नैचिंग व एक्सर्टोशन आदि के 60 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पालम गांव का घोषित बदमाश है। इसकेकब्जे से .32 बोर की पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं।