फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की वोट कटने की शिकायत, ऐसे की जाएगी जांच

Fri, 02 Nov 2018 07:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली में मतदाता सूची से निकाले गए करीब 10 लाख मतदाताओं का मसला उठाया। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने वेबसाइट पर वोटर लिस्ट अपडेट करने व पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की। केजरीवाल के मुताबिक, चुनाव आयोग ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी। वहीं, लाल कुआं और तुगलकाबाद इलाके की मतदाता सूची की सेंपल के तौर जांच होगी।      

चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने चुनाव आयोग के निचले स्तर के अधिकारियों से साठगांठ कर साजिशन वोट कटवाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


कहा कि आगामी चुनाव में हार से बचने के लिए भाजपा ईवीएम में छेड़छाड़ कराने के साथ आम आदमी पार्टी (आप) व कांग्रेस के समर्थकों का वोट भी कटवा रही है। केजरीवाल के मुताबिक, आप कार्यकर्ताओं, उनके परिजनों, विधायकों के रिश्तेदारों के बड़े पैमाने पर वोट काटे गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

10 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे गए

चुनाव आयोग से मिली जानकारी का हवाला देते हुए केजरीवाल ने बताया कि बीते विधानसभा चुनाव के बाद से अब करीब 10 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। हालांकि, इस बीच 13 लाख नए वोट बने भी हैं। 

केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मांग की कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, उनके नामों की लिस्ट वेबसाइट पर डाली जाए। लिस्ट अपडेट न होने से अभी कोई यह पता भी नहीं कर सकता कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। चुनाव आयोग ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही लिस्ट अपडेट कर दी जाएगी।
      
केजरीवाल की दूसरी मांग थी कि जिन अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर वोटर के नाम काटे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लाल कुआं और तुगलकाबाद इलाके की मतदाता सूची की जांच सैंपल के तौर पर होगी।

इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी करायी जाएगी। अगर उसमें पाया जाता है कि जान-बूझकर कुछ अधिकारियों ने मौजूद लोगों के नाम काट दिए हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके बाद पूरी दिल्ली में मतदाता सूची की दोबारा जांच होगी।

हालांकि, केजरीवाल की इस मांग को आयोग ने नहीं माना कि पूरी वोटर लिस्ट राजनीतिक दलों को मुहैया कराया जाए। केजरीवाल ने दिल्ली वालों से अपील की है कि सभी लोग आयोग की वेबसाइट पर जाकर पता कर लें कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें