फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTI एक्टिविस्ट पर जानलेवा हमला, CM मिलने पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर समय-समय पर हमला होता रहा है। ऐसा ही कुछ कल रात देश की राजधानी में हुआ।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ स्टिंग और आरटीआई करके उनपर कार्रवाई करवाने वाले चेतन प्रकाश शर्मा पर बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को रात करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। चेतन अस्पताल में भर्ती हैं जहां आज उनसे मिलने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे।

घर के बाहर हुआ हमला

बीती रात दिल्ली के डाबरी के पास विश्वास नगर में चेतन जब अपने कुत्ते को बाहर घुमाने के लिए निकले थे तब यह हादसा उनके साथ हुआ। जैसे ही चेतन अपनी गली के बाहर निकले हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

इनमें से एक गोली चेतन के हात में भी लग गई जबकि दूसरी गोली उनके कुत्ते को लगी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की पूरी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चेतन को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया जहां अभी चेतन का इलाज चल रहा है।

फोटो क्रेडिटः एबीपी न्यूज
विज्ञापन

सीसीटीवी से हो रही है जांच

पुलिस के अनुसार वह मौका-ए-वारदात पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि चेतन को काफी समय से धमिकयां मिल रही थीं। चेतन को दो पीएसओ भी मिले थे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज सुबह चेतन से मिलने डीडीयू पहुंचे। वहां उन्होंने उनका हालचाल पूछा और हरसंभव कार्रवाई की बात कही।

वहीं आप विधायक सोमनाथ भारती ने दिल्ली पुलिस से विनती की है कि चेतन के हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उचित कार्रवाई की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें