फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर CM केजरीवाल का हमला: 'ईडी BJP का नया हथियार'; सोरेन का जिक्र कर बताया आगे किन पर गिरफ्तारी की तलवार

Thu, 08 Feb 2024 05:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने तय कर लिया है कि किसे जेल भेजना है तो उसे पकड़ लेते हैं और वो तब तक जेल में रहता है जब तक वह निर्दोष साबित नहीं होता।
विज्ञापन
केंद्र पर बरसे सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'आप' नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हो रही कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सभी केंद्रीय एजेंसियों को उनके खिलाफ इस्तेमाल कर रही है जैसे कि वह सबसे बड़े आतंकवादी हों। उन्होंने ईडी को भाजपा का नया हथियार बताया। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने द्वारका में बनने वाले एक स्कूल भवन की आधारशिला रखने के बाद ये बातें कहीं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 'अभी तक इस देश में कानून होता था कि किसी व्यक्ति पर दोष साबित होने के बाद ही उसे जेल भेजा जाता था लेकिन अभी उन्होंने (भाजपा) तय कर लिया है कि किसे जेल भेजना है तो उसे पकड़ लेते हैं और वो तब तक जेल में रहता है जब तक वह निर्दोष साबित नहीं होता। अभी उन्होंने हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया है जबिक अभी तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है। कल वे मुझे भी जेल में डाल सकते हैं, विजयन जी, स्टालिन साहब, सिद्धारमैया साहब को जेल में डालकर सरकार गिरा देंगे।'

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, 'भारत के 75 साल के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब शिक्षा के क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर काम हुए हों। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि सरकारी स्कूलों में हमारे बच्चों का कोई भविष्य है, ये जो इतने बड़े स्तर पर स्कूल बन रहे हैं, मुझे लगता है कि ये 1950 में ही बन जाने चाहिए थे। अगर सरकारी स्कूल इतने शानदार बन गए होते तो हमारे देश में एक भी गरीब आदमी नहीं होता।'
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल कल पंजाब में डोरस्टेप डिलीवरी की योजना शुरू करेंगे 
साथ ही बोले कि, केंद्र सरकार दिल्ली में सब कुछ रोकने की कोशिश करती है। हम दिल्ली में लोगों को राशन की डोरस्टेप डिलीवरी देना चाहते थे लेकिन केंद्र ने इसे रोक दिया। लेकिन ईश्वर की कृपा से हमने पंजाब में सरकार बना ली। शनिवार को मैं पंजाब में रहूंगा जहां हम राशन की डोरस्टेप डिलीवरी योजना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें