फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: ईडी की छापेमारी पर सीएम ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- जितने छापे पड़ेंगे, उतनी BJP की सीटें घटेंगी

Thu, 24 Aug 2023 06:16 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, दिल्ली

सार

सीएम ने कहा कि झारखंड चुनाव में पूरी तरह से मात खाने के बाद बीजेपी ने इसकी शुरुआत की। आईटी ने रेड डाला। शराब घोटाला के नाम से प्रचारित किया गया।  
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही वार-पलटवार के सिलसिले ने स्पीड पकड़ ली है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने ईडी की रेड को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। सीएम बघेल ने इसको लेकर गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि उनकी सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है और जितने छापे पड़ेंगे, चुनाव में बीजेपी सीटें उतनी ही घटेंगी। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यही कोशिश हो रही है कि सरकार को किस तरह से दबाया जाए और बदनाम किया जाए। चाहे राजनेता हो या कार्यकर्ता हो या पार्टी का पदाधिकारी हो, अधिकारी या कर्मचारी हो। ये सिलसिला जुलाई 2020 से शुरू हुआ है। 

विज्ञापन



 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि झारखंड चुनाव में पूरी तरह से मात खाने के बाद बीजेपी ने इसकी शुरुआत की। आईटी ने रेड डाला। शराब घोटाला के नाम से प्रचारित किया गया।  शराब घोटाला में 2019 और 2020 की कैग की रिपोर्ट आई और उसी के आधार पर उन्होंने जांच की। सीएम बघेल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि वे फिर ढाई साल चुप रहे। चुनाव जैसे आने वाले हैं ईडी सक्रिय हो गई। 

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें