फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वोट के लिए 1100-1100 रुपये': 'पूर्व भाजपा सांसद के घर बांटे जा रहे नोट', AAP का बड़ा आरोप; भाजपा ने दी सफाई

Wed, 25 Dec 2024 03:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की सीएम आतिशी ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर रुपये बांटने का आरोप लगाया है। आतिशी का कहना है कि प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को रुपये बांट रहे हैं। वहीं, भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने आतिशी के बयान पर सफाई दी है।
विज्ञापन
सीएम आतिशी और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में तेजी से सियासत हो रही है। भाजपा और आप का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच सीएम आतिशी ने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। सीएम आतिशी ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में वोटर कार्ड चेक करके भाजपा लोगों को पैसे बांट रही है। आज प्रवेश वर्मा अपने सरकारी आवास पर पैसे बांटते पकड़े गए, जो उन्हें सांसद होने के नाते मिले थे।

विज्ञापन


सीएम आतिशी ने कहा, 'नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों की झुग्गियों से महिलाओं को वहां बुलाकर एक लिफाफे में 1100 रुपये दिए गए। मैं ईडी और सीबीआई से कहना चाहती हूं कि प्रवेश वर्मा के घर पर अभी भी करोड़ों रुपये की नकदी पड़ी है, आप अभी जाइए।' 

'पर्चे पर पीएम मोदी और जेपी नड्डा की तस्वीर'
आतिशी ने कहा, 'मैं चुनाव आयोग से कहना चाहती हूं कि ईडी और दिल्ली पुलिस से प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर छापा मरवाएं और उन्हें अभी गिरफ्तार करवाएं। भाजपा हारा हुआ चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। हम इसकी आधिकारिक शिकायत पुलिस और चुनाव आयोग से करेंगे, जिस पर्चे में पैसे बांटे जा रहे हैं, उस पर पीएम मोदी और जेपी नड्डा की तस्वीरें भी हैं।'
विज्ञापन

 

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने दी सफाई
वहीं, सीएम आतिश के बयान पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने सफाई दी है। प्रवेश वर्मा ने कहा, 'कल मैंने अरविंद केजरीवाल का ट्वीट देखा और आज दिल्ली के अस्थायी सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुनी। आप सांसद संजय सिंह भी मेरे घर के आसपास घूम रहे हैं। राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान की शुरुआत मेरे पिताजी ने करीब 25 साल पहले की थी। आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि हम जो काम कर रहे हैं, उसकी सराहना आतिशी जी और केजरीवाल जी कर रहे हैं। 
 

'मुझे खुशी है कि शराब नहीं बांट रहा'
प्रवेश वर्मा ने कहा, 'मैं यहां महिलाओं का दुख देख रहा हूं, जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि न तो उनके पास पेंशन है, न उनके पास राशन कार्ड है, न नौकरी है, न दवा की सुविधा है। मैंने तय किया कि हर महीने अपने संगठन के साथ हम एक योजना बनाएंगे और मासिक आधार पर उनकी मदद करेंगे। मुझे एक बात की खुशी है कि कम से कम मैं यहां शराब नहीं बांट रहा हूं, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली में बांट रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें