फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल बोले: सरकार के कामकाज में दखल पर हो सार्वजनिक चर्चा, उपराज्यपाल ने मिलेंगे मुख्यमंत्री

Tue, 10 Jan 2023 05:04 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि अधिकारियों से सीधे अधिसूचना जारी कराकर 10 एल्डरमैन, पीठासीन अधिकारी और हज कमेटी की नियुक्ति करने पर जनता ने कड़ी आलोचना की है। इन पर आपका कहना है कि उन सभी एक्ट व प्रावधान में लिखा था कि प्रशासक-उपराज्यपाल नियुक्त करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से सरकार के कामकाज में दखल देने और मंत्रिपरिषद को दरकिनार कर फैसले करने पर सार्वजनिक बहस की अपील की है। उपराज्यपाल को भेजे अपने जवाबी पत्र में उन्होंने लिखा कि सरकार को दरकिनार करने पर आप अपना पक्ष सार्वजनिक करें। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि अधिकारियों से सीधे अधिसूचना जारी कराकर 10 एल्डरमैन, पीठासीन अधिकारी और हज कमेटी की नियुक्ति करने पर जनता ने कड़ी आलोचना की है। इन पर आपका कहना है कि उन सभी एक्ट व प्रावधान में लिखा था कि प्रशासक-उपराज्यपाल नियुक्त करेंगे। तो अब क्या बिजली, स्वास्थ्य, पानी, शिक्षा से संबंधित सभी विभाग सीधे आप ही चलाएंगे? फिर दिल्ली की चुनी हुई सरकार क्या करेगी? क्या यह निर्वाचित सरकार से संबंधित स्थानांतरित विषयों पर सुप्रीम कोर्ट के सभी निर्णयों के विपरीत नहीं होगा? यह सवाल बहुत महत्वपूर्ण हैं इसलिए निजी बातचीत से बेहतर है कि सार्वजनिक चर्चा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें