फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal Birthday: CM केजरीवाल का जन्मदिन आज, जेल के बाहर कार्यकर्ताओं का सेलिब्रेशन; राहुल ने दी बधाई

Fri, 16 Aug 2024 05:08 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेतिहाड़ जेल के बाहर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
Arvind Kejriwal Birthday - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेतिहाड़ जेल के बाहर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। वहीं, आप नेताओं ने दिल्ली सीएम को जन्मदिन की बधाई दी। आतिशी ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल को शुभकामनाएं दी।

आतिशी ने लिखा, 'आज आधुनिक भारत के क्रांतिवीर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है, जिसनें अपने गवर्नेंस मॉडल से दिल्ली की दशा-दिशा बदल दी। अपनी ईमानदारी की राजनीति से दिल्ली के लोगों को नई उम्मीद दी। तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों के भविष्य को संवारने वाले अरविंद आज झूठे केस में जेल में बंद है। लेकिन सच्चाई की जीत होगी, दिल्लीवालों के चहेते मुख्यमंत्री बाहर आयेंगे। मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, देश में चल रही तानाशाही के ख़िलाफ़ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे परम् प्रिय मित्र और राजनैतिक गुरु, अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं जिसने तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना। अरविंद केजरीवाल के रूप में आज देश का लोकतंत्र जेल में कैद हैं।'
विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट कर सीएम केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि आप स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें। अन्याय के विरुद्ध इस युद्ध में INDIA आपके साथ है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें