फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: फ्लैट आवंटन में फर्जीवाड़ा, जीडीए बाबू सस्पेंड

Thu, 07 Feb 2019 03:57 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
मधुबन बापूधाम योजना में एक महिला को फर्जी तरीके से फ्लैट आवंटन के मामले में जीडीए के बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला की ओर से फर्जी आवंटन पत्र के जरिए रिफंड मांगे जाने और उसकी जांच में मामला पकड़ में आने पर बाबू शोभित शर्मा पर कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर विभागीय ड्यूटी का सही तरह से निर्वाहन नहीं करने पर कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


मधुबन बापूधाम योजना में एक महिला ने आवंटन-पत्र के जरिए प्राधिकरण में रिफंड के लिए आवेदन किया। मामले की जांच में महिला का आवंटन-पत्र फर्जी पाया गया। महिला ने जीडीए वीसी के कार्यालय में तैनात बाबू शोभित शर्मा पर योजना में आवंटन के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाया। इस बाबत महिला ने बाबू से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग को जीडीए उपाध्यक्ष को भी सुनाया।

फिर जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर हुई जांच में आरोप सही साबित होने पर बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है। दूसरी ओर जीडीए के कंप्यूटर ऑपरेटर का एडीएम कार्यालय में विभागीय ड्यूटी के लिए भेजा गया था। कार्य का निर्वाहन नहीं करने के आरोप में जीडीए सचिव ने कंप्यूटर ऑपरेटर को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें