10 किमी के दायरे में बनेगा साइकिल ट्रैक
न्यू मोती बाग से केंद्रीय सचिवालय के बीच करीब 10 किलोमीटर के दायरे में साइकिल ट्रैक बनाने के प्रस्ताव को भी बैठक में स्वीकृत किया गया है। नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में इस परियोजना के तहत न्यू मोती बाग से साउथ ब्लॉक-नॉर्थ ब्लॉक-निर्माण भवन-शांति पथ-नीति मार्ग-कौटिल्य मार्ग-गोपीनाथ बारदोलोई मार्ग-तीन मूर्ति मार्ग-कुशक रोड-राजाजी मार्ग-के कामराज मार्ग मार्ग- मौलाना आजाद रोड/रफी मार्ग-रेड क्रॉस रोड-संसद मार्ग-जीआरजी रोड-पंडित पंत मार्ग तक साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।
इंस्टीट्यूशन एरिया तक पहुंचने के लिए सड़कें होंगी चौड़ी
बैठक में उपराज्यपाल ने छतरपुर से मैदानगढ़ी, सरयूपुर और सतबड़ी सहित इंस्टीट्यूशनल एरिया तक पहुंचने वाले मार्ग की परियोजना पर हुए प्रगति पर चर्चा की। यहां सार्क विश्वविद्यालय, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल प्रबंधन विज्ञान संस्थान, एचयूपीए और एनआईसी सहित दूसरे भवनों का निमारण किया जाएगा। अधिकारियों ने एलजी को बताया कि मौजूदा सड़क को चौड़ा करने के लिए करीब 30 मीटर तक निजी भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता होगी। वन विभाग की मंजूरी जरूरी है क्योंकि इस क्षेत्र को रूपात्मक रिज घोषित किया गया था। इस क्षेत्र में विकसित हो रहे संस्थानों तक पहुंचने के लिए सड़कों को चौड़ा करने को महत्वपूर्ण बताते हुए एलजी ने डीडीए को इसके लिए संभावनाएं तलाशने को कहा।