उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन को मध्यम आबादी वाले (3-10 लाख) शहरों मेें सबसे तेजी से बेहतर होते शहर का पुरस्कार मिला। जबकि यूपी के ही उरई ने छोटी आबादी वाले (1-3 लाख) शहरों में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। 3-10 लाख की आबादी वाले शहरों में झांसी को नए-नए तरीके अपनाने के लिए पुरस्कार मिला है। केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में उत्तर भारत के तीनों शहरों ने अपनी-अपनी केटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
बीते साल के सर्वे में मथुरा-वृंदावन 422वें स्थान पर था। इस बार अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए यह 133वें पायदान पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ इसी श्रेणी में झांसी की स्वच्छता रैंकिंग में आठ पायदान की गिरावट आई है। बीते साल 60वीं रैंक पर स्थित झांसी इस साल 68वें स्तर पर पहुंच गया है। बावजूद इसके राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेणी में इस शहर को नए-नए तरीकों से स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने के लिए नवाजा गया है।
इसके अलावा 1-3 लाख की आबादी वाले शहरों की केटेगरी में उरई की रैंकिंग में तेजी से सुधार हुआ है। बीते साल उरई की रैंकिंग 414 थी, जबकि 2019 के सर्वे में इसका स्थान 176 रहा। इससे इस शहर को तेजी से बेहतर होते छोटे शहर का पुरस्कार मिला है।
- उत्तरी जोन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहर
- एक लाख की आबादी वाले टॉप तीन शहर
नवांशहर नगर निगम, पंजाब
मोहम्मदी नगर पालिका, लखीमपुर खीरी, यूपी
नंदीगांव नगर पंचायत, जालौन, यूपी
50 हजार से एक लाख की आबादी
सबसे स्वच्छ शहर: मुरादनगर पालिका परिषद, गाजियाबाद यूपी
नए तरीके अपनाने वाले सबसे बेहतर शहर: गुलावठी निगम परिषद, बुलंदशहर, यूपी
तेजी से बेहतर होता शहर: शाहाबाद नगर बोर्ड, हरदोई
25 हजार से 50 हजार की आबादी वाले शहर
सबसे स्वच्छ शहर: असंध नगर कमेटी, करनाल, हरियाणा
नए तरीके अपनाने वाले शहर: धनौरा नगर बोर्ड, अमरोहा
बेहतर ठोस कचरा प्रबंधन करने वाला शहर: पलिया कलां नगर पालिका परिषद, खीरी, यूपी
तेजी से बेतहर होता शहर: गौरा ब्रिज नगर पालिका परिषद, देवरिया, यूपी
25 हजार से कम आबादी वाले शहर
सबसे स्वच्छ शहर: फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत, उन्नाव, यूपी
बेहतर ठोस कचरा प्रबंधन करने वाला शहर: अगस्त मुनि नगर पंचायत, रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड
तेजी से बेहतर होता शहर: जसराना नगर पंचायत, फिरोजाबाद, यूपी
राष्ट्रीय स्तर की टॉप 100 की रैंकिंग में शामिल उत्तर भारत के शहर
शहर 2019 2018
एनडीएमसी 5 4
गाजियाबाद 13 36
चंडीगढ़ 20 3
करनाल 24 41
बठिंडा 31 104
कानपुर 63 65
झांसी 68 60
रोहतक 69 89
वाराणसी 70 29
पंचकूला 71 142
गुरुग्राम 83 105
आगरा 85 102