फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : रिलायंस कंपनी के जनरल मैनेजर के बेटे को दुकानदार ने पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 30 Jun 2016 11:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में किसी बात पर बहस के बाद दुकानदार और उसके साथियों ने नौवीं के एक छात्र को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


छात्र की उम्र 14 साल थी। बुधवार शाम को वह अपने साथियों के साथ ट्यूशन से वापस आ रहा था। इस दौरान वह मयूर विहार फेस-3 में स्थित एक पान की दुकान पर गया जहां दुकानदार से उसकी किसी बात पर बहस हो गई।

बात इतनी बढ़ गई कि दुकानदार ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और छात्र और उसके साथियों को घसीट कर पास के ही एक पार्क में ले गए। पार्क में बच्चों की पिटाई शुरु कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान तीन छात्र तो भागने में सफल हो गए लेकिन एक फंस गया। छात्र को बेरहमी से पीटा गया और उसे अधमरी हालत में पार्क में छोड़ कर चले गए। छात्र के पिता रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों का पुलिस पर आरोप

student murder
घायल छात्र को लाल बहादुकर शास्‍त्री अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के बारे में छात्र के पिता का कहना है कि उसे नहीं पता कि उनके बच्चे पर हमला करने वाले लोग कौन थे।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की संवेदनशीलता और लापरवाही पर भी सवाल खड़ा किया है। मृत छात्र के चाचा ने बताया कि पुलिस ने न तो कोई कार्यवाई की और न ही आरोपियों के बारे में कोई जानकारी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें