घटना केएन काटजू इलाके में होने की बात सामने आने पर केएन काटजू थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह केएन काटजू इलाके में रहती है। जुलाई में उसके मुंहबोले नाना एक सप्ताह के लिए घर आए थे। एक दिन उन्होंने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग करवाने के बाद मेडिकल करवाया और शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
इससे पहले 29 अगस्त को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक सरकारी स्कूल में दो छात्रों के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया था। दोनों ही घटनाओं में आरोपी एक ही है। छात्रों ने घटना की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक से की थी। आरोप लगाया था कि उन लोगों ने पीड़ित छात्रों और उनकी मां को चुप रहने की सलाह दी। आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़ित छात्रों के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दो अलग-अलग मामला दर्ज कर चार नाबालिग छात्रों को पकड़ लिया।
पहली शिकायत में पीड़ित 12 साल के छात्र ने बताया था कि वह शाहबाद डेयरी इलाके में सरकारी स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ता है। अप्रैल 2023 को वह शिक्षक से पूछकर बाथरूम जाने लगा। आरोप है कि दो और छात्र उसके साथ बाथरूम चले गए। पीड़ित ने बताया कि बाथरूम में दो छात्र पहले से मौजूद थे। चारों आरोपियों ने दरवाजा बंद कर छात्र के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद से आरोपी छात्र पीड़ित को ब्लैकमेल करने लगे थे।