फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं का रिजल्ट देखकर स्टूडेंट ने उठाया खतरनाक कदम, इस हाल में मिली बॉडी

Wed, 23 May 2018 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सोमवार को घोषित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट एक परिवार पर कहर बनकर टूटा। परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका पाया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार गुरूग्राम के राजीव नगर निवासी 19 वर्षीय किशोर 10वीं कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन

demo pic
सोमवार को उसका परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। जिसमें वह फेल था। अपने परीक्षा परिणाम को लेकर वह काफी आहत था। सोमवार रात को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। 

मंगलवार सुबह जब परिजन उसे उठाने के लिए कमरे में गए तो उसे पंखे से फंदा बनाकर लटका पाया। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक भारतेंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परीक्षा में फेल होने के चलते छात्र ने उक्त कदम उठाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें