फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में लाइट नहीं थी मोमबत्ती में हुई डिलीवरी

Tue, 14 Jul 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में रविवार रात मोमबत्ती की रोशनी में प्रसूति कराई गई। अचानक इंवर्टर के बंद हो जाने के कारण आनन फानन में स्टाफ नर्स द्वारा यह इंतजाम किया गया, हालांकि किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई। जज्जा-बच्चा अब दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को अस्पताल में बिजली बाधित रही। इसके कारण गायनी वार्ड दिन भर इंवर्टर पर चलता रहा। रात करीब दस बजे एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए पहुंची तो भी लाइट नहीं आ रही थी और इंवर्टर भी जवाब दे गया था, इसलिए डिलीवरी मोमबत्ती की रोशनी में कराई गई।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जयभगवान जाटान का कहना है कि बिजली निगम द्वारा बिना किसी सूचना के बिजली काट देने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। बिजली काटने से पहले विभाग को सूचना देने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें