फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का चार करोड़ लेकर भाग गए दंपति

Tue, 14 Jul 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी डलवाने के नाम पर व्यापारियों के चार करोड़ रुपये लेकर फरार हुए दंपति को पकड़ने की मांग करते हुए करीब पचास लोगों ने रविवार सुबह सारन थाने पर प्रदर्शन किया। एसएचओ ने धोखाधड़ी करने वाले दंपति के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


जवाहर कॉलोनी निवासी जिंदल दंपति व्यापारियों का पिछले तीन चार साल से कमेटी डालने का काम कर रहे थे। कॉलोनी के राम जुनेजा ने बताया कि विश्वास जम जाने के बाद क्षेत्र के व्यापारी उनके यहां बड़ी कमेटियां डाल रहे थे।

कुछ दिन पहले दंपत्ति घर छोड़कर गायब हो गया। उनका आरोप है कि दंपति व्यापारियों का चार करोड़ से भी ज्यादा रुपया लेकर गया। थाने पहुंचने पर पुलिस ने कमेटी की रसीद या कोई लिखित सुबूत मांगे,नहीं होने पर केस दर्ज किए बिना वापस कर दिया।
विज्ञापन


इस पर रविवार को करीब पचास महिला-पुरुषों ने थाने पहुंच कर प्रदर्शन किया। एसएचओ नरेंद्र ने लोगों से एफआईआर दर्ज कराने के लिए दंपति के खिलाफ शपथपत्र देने को कहा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि केस दर्ज कर दो दिन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में राम जुनेजा के अलावा महेंद्र अदलखा, आलोक बोगिया और सतेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें