फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में भी बनेगा सिटी सेंटर, लागत 1500 करोड़

Sat, 27 Feb 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विकास में एक और नया आयाम जुड़ने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के बीचोबीच नॉलेज पार्क में 31 एकड़ जमीन पर सिटी सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें ऑफिस स्पेस से लेकर शॉपिंग कांप्लेक्स, ऑडिटोरियम, ओपन एयर रेस्ट्रो बार, मल्टीप्लेक्स की सुविधा होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 1500 करोड़ रुपये की इस परियोजना को मार्च में होने वाली बोर्ड बैठक में पेश कर मंजूर कर लिया जाएगा।

शहर की लाइफ स्टाइल की जरूरतों को पूरा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर का ये सिटी सेंटर ग्रेनो की नई पहचान बनेगा। इसमें एक आम आदमी की आउटिंग से लेकर बिजनेस क्लास के लिए भी सभी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


यहां ऑफिस चलाने वालों के लिए देसी-विदेशी मेहमानों के ठहराव से लेकर किसी भी स्तर की कारोबारी गतिविधियों के लिए अलग-अलग सिटिंग कैपेसिटी वाले ऑडिटोरियम-सेमीनार रूम होंगे।

युवाओं के लिए भी उन जरूरतों के हिसाब से मल्टीप्लेक्स और शॉपिंग आर्केड होंगे। साथ ही, शानदार रेस्ट्रो बार और फूड कोर्ट में घूमने-फिरने का लुत्फ भी दोगुना हो जाएगा। नॉलेज पार्क के संस्थान भी अपने बड़े आयोजन यहां कर सकते हैं। जल्द ही पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू करते हुए अगले दो साल में इसे तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


1500 करोड़ रुपये वाले इस प्रोजेक्ट को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा। इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए जरूरी सुविधाएं भी यहां मिल सकेंगी।
- लीनू सहगल, जीएम प्लानिंग, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

सिटी सेंटर की खासियत
- ऑडिटोरियम व सेमीनार रूम वाले ऑफिस स्पेस
- अलग-अलग साइज के ऑफिस ब्लॉक और इनडोर फूड कोर्ट
- 325 से 2152 स्क्वायर फीट की दुकानों वाले शॉपिंग आर्केड
- थ्री स्क्रीन मल्टीप्लेक्स, ओपन एयर रेस्टोरेंट, ओपर एयर फूड कोर्ट
- कॉमर्शियल स्पेस के साथ मल्टी लेवल पार्किंग
- कुल 5900 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था
- ऑटो और बस ट्रांजिट एरिया
- 35 हजार स्क्वायर फीट वाला एंकर स्टोर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें