फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF कर्मियों ने महिला को बेटी से मिलाया, खेलते हुए मेट्रो स्टेशन पहुंची थी बच्ची 

Mon, 08 Aug 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लापता बच्ची - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नवादा मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर ने 18 माह की बच्ची को उसकी मां से मिलवाया। बच्ची खेलते हुए मेट्रो स्टेशन में घुस गई थी। 
विज्ञापन


बेटी के मिलने के बाद उसकी मां ने सीआईएसएफ कर्मियों को धन्यवाद कहा। सीआईएसएफ के प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बताया कि रविवार शाम सात बजे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी कर रहे सीआईएसएफ के सिपाही ने नवादा मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर लावारिस बच्ची को देखा। 

सिपाही ने तुरंत इसकी जानकारी सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार को दी। सूचना मिलते ही संजीव एक महिला सिपाही के साथ वहां पहुंचे। 
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन के बाहर खेल रही थी बच्ची

metro - फोटो : अमर उजाला
सब इंस्पेक्टर ने वहां मौजूद लोगों से बच्ची की पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। इसके बाद संजीव ने स्टेशन कंट्रोलर को सारी बातों की जानकारी दी। 

कुछ देर बाद मोहन गार्डन निवासी सुनीता स्टेशन परिसर में पहुंची और सीआईएसएफ  कर्मियों से बच्ची के गायब होने की बात कही। उसने बताया कि उसकी बच्ची मेट्रो स्टेशन के बाहर खेल रही थी।

इसके बाद सब इंस्पेक्टर महिला को लेकर स्टेशन कंट्रोलर के कमरे में पहुंचे जहां बेटी को देखकर सुनीता का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरी तरह से पुष्टि होने के बाद बच्ची को उसकी मां के हवाले कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें