आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर टिकट काउंटर पर दो यात्रियों के बीच कहासुनी के बाद स्टेशन पर खूब हंगामा हुआ। एक युवक ने कॉल कर अपने 15-20 युवकों को बुला लिया। जिसके बाद एक गुट उग्र हो गया और हंगामा करने लगा।
#WATCH CISF officer fires in the air to disperse a group of people who entered into a brawl at Azadpur metro station in Delhi;no one injured pic.twitter.com/A1aJZ1qE92
— ANI (@ANI) October 4, 2017
विज्ञापन
2 of 4
cisf officer fires in air
- फोटो : ani
माहौल खराब होता देखकर वहां शिफ्ट इंचार्ज एएसआई ने हवा में गोली चलाकर भीड़ को काबू किया। अफरा-तफरी के बीच दो युवकों को काबू कर लिया गया। दोनों से पूछताछ जारी थी। मेट्रो पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : ani
पुलिस के मुताबिक आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर रात करीब 8.20 बजे दो यात्रियों के बीच कहासुनी होने लगी। सीआईएसएफ कर्मी दोनों को कंट्रोल रूम में ले आए। इसी दौरान एक युवक ने कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया।
वहां मेट्रो पुलिस भी आ गई। इधर वहां आए युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। युवक उग्र होने लगे तो वहां मौजूद एएसआई मोहम्मद उमर ने अपनी सर्विस पिस्टल से हवा में गोली चलाकर हालात को काबू किया। सभी युवक वहां से फरार हो गए। दो को काबू किया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।