20 सितंबर की रात पोंटी चड्डा की शराब कंपनी के दो कर्मियों की हत्या कर कैश लूटने वाले गिरोह का बदमाश सुमित गुर्जर पुलिस मुठभेड़ में मंगलवार रात मारा गया। 50 हजार का इनामी सुमित गुर्जर सोमवार को बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने सुमित गुर्जर व अन्य बदमाशों के क्षेत्र में बड़ी वारदात के इरादे से घूमने की सूचना पर जाल बिछाया था।
विज्ञापन
2 of 8
encounter in greater noida
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
बदमाशों को चाई-3 सेक्टर के गेट पर घेर लिया गया। पुलिस ने खेड़ा चौगानपुर कांड में लूटी गई शराब कंपनी के गार्ड की राइफल भी बरामद की है। सुमित के तीन साथी बदमाश फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हुए हैं। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि खेड़ा चौगानपुर कांड के फरार आरोपी क्षेत्र में बड़ी वारदात करने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 8
encounter in greater noida
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
बदमाशों के कार में घूमने की सूचना पर सीओ अनित कुमार, सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कासना कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार, बिसरख कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा और सेक्टर-58 कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप की टीम उनकी तलाश में जुट गई। पुलिस टीम ने एटीएस गोल चक्कर के पास से बदमाशों की सफेद स्विफ्ट कार का पीछा किया। हड़बड़ी में बदमाशों की कार चाई-3 सेक्टर के गेट से टकराकर रुक गई। कार में सवार चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
4 of 8
encounter in greater noida
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
इसमें एक बदमाश पुलिस की गोलियां लगने से घायल हो गया और तीन फायरिंग करते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान परी चौक चौकी प्रभारी सतीश भी गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश की पहचान सुमित गुर्जर निवासी चिरचिटा, थाना बालैनी (बागपत) के रूप में हुई है। फरार आरोपियों के संबंध में अंदेशा जताया जा रहा है कि वह खेड़ा चौगानपुर कांड के ही आरोपी अनिल राणा, सोनू पंडित और विकास निवासी बागपत हैं।
विज्ञापन
5 of 8
encounter in greater noida
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
राइफल के नंबर से हुई पहचान पुलिस ने मौके से राइफल व पिस्टल बरामद कर पड़ताल की। राइफल के नंबर से पता चला कि यह वही राइफल थी, जो गिरोह ने खेड़ा चौगानपुर गोल चक्कर के पास दोहरे हत्याकांड व शराब कंपनी के कैश के साथ लूटी थी। वहीं, मौके से बरामद कार के संबंध में पुलिस पड़ताल कर रही है। मुठभेड़ के बाद कार का अगला गेट खुला था और उसके अंदर स्क्रीन पर एलबम के गाने चल रहे थे।
विज्ञापन
6 of 8
encounter in greater noida
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
वारदात के बाद लेते थे रिश्तेदारों के घर शरण अब तक की पुलिस पड़ताल में पता चला है कि गिरोह की ग्रेटर नोएडा और बागपत क्षेत्र में रिश्तेदारी हैं। ग्रेटर नोएडा के आसपास के गांव में गिरोह ने कई वारदात को अंजाम दिया है। वारदात करने के बाद गिरोह के बदमाश अपने रिश्तेदारों के घर जाकर छिप जाते थे। खेड़ा चौगानपुर वारदात के बाद भी बागपत जाने से पूर्व बदमाशों के किसी रिश्तेदार के घर शरण लेने की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है।
विज्ञापन
7 of 8
encounter in greater noida
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
40-40 हजार रुपये का किया बंटवारा पुलिस सूत्रों का कहना है कि बदमाशों ने वारदात के बाद बागपत पहुंचकर लूटे गए 3.95 लाख रुपये में से आपस में 40-40 हजार रुपये बांटे थे। शेष रकम वह खाने-पीने, शराब, खरीदारी आदि में उड़ा रहे थे। वहीं, बदमाशों के कब्जे से बरामद की गई कार पिलखुवा की बताई गई है।
encounter in greater noida
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
फरार बदमाशों की घेरेबंदी में जुटी पुलिस शुरूआती पड़ताल में पुलिस को जानकारी मिली थी कि बदमाश ग्रेटर नोएडा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। उन्हें दिवाली से पहले दो शराब ठेकों से लूट करनी थी। इस केस के अभी चार आरोपी फरार हैं। जिले की विशेष टीमें इनकी घेराबंदी में जुट गई है। बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद व मेरठ पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।