परीक्षा अचानक स्थगित करने के पीछे प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आ रही है। लेकिन बोर्ड की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। सीआईएससीई ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा स्थगित करने की सूचना दी है।
इसमें कहा गया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को स्थगित किया गया है। देशभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरु होने से पहले इसकी सूचना दी गई। बोर्ड ने स्कूल प्राचार्यों को इसकी जानकारी छात्रों को देने के लिए कहा।