फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट पर नहीं हुआ फाइनल, आज जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

Thu, 28 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Property in noida
विज्ञापन
सर्किल रेट लागू करने को लेकर बुधवार को फाइनल फैसला नहीं हो सका। प्रस्तावित सर्किल रेट पर 18 आपत्तियों के निस्तारण के बाद रिवाइज सर्किल रेट पर अंतिम मुहर लगनी थी लेकिन डीएम की व्यस्तता के कारण फाइनल नहीं हो सका।
विज्ञापन


एआईजी स्टांप एसके सिंह ने बताया कि एक अगस्त से रिवाइज सर्किल रेट लागू होना है। नोएडा के आवासीय सेक्टरों में सर्किल रेट में 14.19 फीसदी प्रस्तावित वृद्धि पर मांगी गई आपत्तियों का मंगलवार को डीएम और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण हो गया था। 

बुधवार को 14.19 फीसदी सर्किल रेट लागू करने को लेकर डीएम की अंतिम मुहर लगनी थी लेकिन डीएम को किसी कार्य के चलते बाहर जाना था। ऐसे में बैठक टल गई। डीएम जैसे दिशा निर्देश का इंतजार है। 
विज्ञापन


आज जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
स्टांप ड्यटी में दो फीसदी विकास शुल्क वृद्धि का नोटिस बृहस्पतिवार को जारी हो सकता है। ऐसे में लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए पांच की बजाए सात फीसदी स्टांप शुल्क जमा करना होगा। इससे रजिस्ट्री कराना और महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें