फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सिनेफाइल’ फिल्म फेस्टिवल में सितारों की धूम

Tue, 23 Sep 2014 04:39 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के विवेकानंद इंस्टीटयूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज का पहला वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘सिनेफाइल’ धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें बेल्जियम, स्पेन और ब्रिटेन समेत नौ
विज्ञापन


भारतीय राज्यों, 35 कॉलेजों, 18 प्रोडक्शन हाउस और 17 स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं की ओर से भेजी गईं प्राप्त 75 फिल्में प्रदर्शित की गईं। सिनेफाइल की मास्टर क्लास में फिल्मी दुनिया के जाने पहचाने चेहरे आरवी रमानी और पवन कुमार ने छात्रों को डॉक्यूमेंट्री और फिक्शन फिल्म मेकिंग के विभिन्न गुर सिखाए।

कार्यक्रम का उद्घाटन फिल्म जगत के प्रसिद्ध आरवी रमानी, सुषमा पर्चा, राम किशोरेपर्चे संस्थापक अध्यक्ष, डेल्ही इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, प्रोफेसर सतीश चित्रवंशी, फिल्मक्रिटिक व विप्स के चेयरमेन डॉ. एससी वत्स मौजूद थे।
विज्ञापन


फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन मशहूर फिल्म निर्माता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तिग्मांशु धूलिया विवेकानंद स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने संस्थान द्वारा चलाई जा रही पर्यावरण मुहिम के तहत कैंपस में पौधारोपण भी किया। साथ ही पत्रकारिता विभाग के ऑडियो-वीडियो स्टूडियो का उद्घाटन भी किया।

उन्होंने कहा कि लीक से हटकर बनायी जा रही फिल्मों का भारत में बहुत स्कोप है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक अच्छा निर्माता बनने के लिए फिल्मों से इश्क होना जरूरी है।

फिक्शन फिल्मों में मार्क प्लेन की ‘लव एट फर्स्ट साईट', डाक्यूमेंट्री फिल्मों में आतंरिक अन्वेषण की ‘ल्यूकेमिया-नौट जस्ट ए डीजीस’, शॉर्ट फिल्मों में स्वतंत्र निर्माता द्वारा निर्मित ‘धर्मम’ और विज्ञापन फिल्मों में दीपक जैन की ‘पैसिव स्मोकिंग' ने पुरस्कार जीता।

फिल्म समारोह के जूरी सदस्य रहे वन्यजीव फिल्मकार विजय बेदी, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक पंकज जौहर, डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर अमृता दासगुप्ता एवं प्रख्यात फिल्म समीक्षक बीबी नागपाल।

सिनेफाइल के फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. अम्बरीश सक्सेना ने कहा, “सिनेफाइल अपनी तरह का एक ऐसा फिल्म महोत्सव है जो कि बेहतरीन सिनेमा सिने प्रेमियों तक लाने के साथ-साथ छात्रों को फिल्म निर्माण के गुर सिखाने के लिए अनुभवी फिल्म निर्माताओं को भी उन तक ला रहा है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें