फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी में क्रिसमस की जोरदार दस्तक

Fri, 27 Dec 2013 05:41 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में क्रिसमस ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। शहर के बाजार और मॉल्स क्रिसमस आइटमों से पटने लगे हैं।
विज्ञापन


वहीं स्कूलों में इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। क्रिसमस को लेकर भी शहर में काफी उत्साह देखा जा रहा है, खासकर बच्चों में। उनके मन में सांता क्लॉज से मिलने को लेकर काफी बेचैनी है।

इस बार बाजारों में सांता क्लॉज के एक से एक बेहतरीन रेंज मार्केट में आ गए हैं। सदर बाजार स्थित आर्चीज गैलरी में क्रिसमस आइटमों तथा ग्रीटिंग कार्ड की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजी रोड स्थित मॉल्स को क्रिसमस थीम पर सजाने का काम शुरू हो गया है। सेंट्रल मॉल के बाहर क्रिसमस ट्री तैयार है। वहीं एमजीएफ मॉल में भी विशाल क्रिसमस ट्री और गौशाला बनाया जाएगा।

मॉल में कैरोल सिंगिंग और मैरी क्रिसमस की धुन भी सुनाई देने लगी है। शहर के सभी गिरिजाघरों में साफ-सफाई और सजाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें