फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल मेले की आड़ चोरों की हुई चांदी

Fri, 06 Feb 2015 07:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की पुलिस कथित रूप से सूरजकुंड की सुरक्षा में लगी है और चोर घरों को निशाना बना रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों को तलाशने की औपचारिकताएं कर रही है।
विज्ञापन


निखिल विहार इस्माईलपुर निवासी पूर्ण सिंह बुधवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के साथ गए थे।

रात में किसी समय मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर चोर उनके घर से दो लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात और 15,000 रुपये नगद निकाल ले गए। सराय ख्वाजा पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद निवासी कमल सैनी की दुकान मंगलवार की रात चोर पचास हजार रुपये से अधिक कीमत के लोहे के गेट और शीट उठा ले गए।

सेक्टर-11 निवासी गुलशन भाटिया ने बुधवार की शाम अपने परिचित से मिलने एनआईटी पांच आए थे। कार खड़ी कर उससे मिलने घर के अंदर चले गए।

करीब आधा घंटा बाद बाहर आए तो देखा की कार का शीशा टूटा हुआ है और पिछली सीट पर रखा लैपटॉप गायब है। उन्होंने एनआईटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें