फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटहेरा भूमि घोटाला: नौ साल से तैनात लेखपाल निलंबित, एसडीएम दादरी ने की कार्रवाई

Sat, 21 May 2022 10:11 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा।

सार

चिटहेरा भूमि घोटाले में नए-नए नाम सामने आ रहे है। इससे जुड़े लोग भी काफी सहमे हुए हैं। ऐसे में कुछ लोग इसका फायदा उठाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी दादरी ने चिटहेरा गांव के लेखपाल शीतला प्रसाद को निलंबित कर दिया है। चिटहेरा भूमि घोटाले में लेखपाल की बड़ी लापरवाही मिली है। लेखपाल को एसडीएम कार्यालय से अटैच किया गया है।

विज्ञापन


चिटहेरा गांव में पट्टों की जमीन के क्रय-विक्रय में नियमों को ताक पर रखा गया था। अपर  जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच के आधार पर चिटहेरा गांव के लेखपाल शीतला प्रसाद ने भूमाफिया यशपाल तोमर समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ शनिवार को दादरी कोतवाली में मामला दर्ज कराया, लेकिन अब दादरी एसडीएम ने वादी व लेखपाल शीतला प्रसाद को निलंबित कर दिया है। 

दादरी एसडीएम आलोक गुप्ता ने बताया कि लेखपाल को एसडीएम कार्यालय से अटैच किया गया है। साथ ही, विभागीय जांच शुरू कर दी है। चिटहेरा भूमि घोटाले की जांच लेखपाल के पास थी, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी। जांच में लेखपाल की लापरवाही सामने आई है। शीतला करीब नौ साल से चिटहेरा गांव में लेखपाल थे। यशपाल समेत नौ पर एफआईआर दर्ज कराने में अब लेखपाल की जगह किसी अन्य को वादी बनाया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से जल्द इस संबंध में एक और शिकायत दी जाएगी। बताया जा रहा है कि कानूनगो को वादी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


किसी भी दलाल के चक्कर में ना आएं
एडीएम वंदिता श्रीवास्तव का कहना है कि अगर घोटाले के संबंधित किसी भी तरह की जानकारी देनी है या शिकायत करनी है तो वे सीधा अधिकारियों से मिलें। किसी भी दलाल के चक्कर में नहीं आएं। अगर कोई दलाल मिलता है तो उसकी जानकारी तत्काल दें। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें