फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मजे के लिए जाते हैं डिस्को थेक तो होंगे निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
ईडीएम मॉल के चिलम डिस्कोथेक में रविवार शाम को हुए हंगामे और फायरिंग के बाद मॉल में आने वाले लोगों में दहशत है। घटना के बाद मॉल प्रबंधन चिलम डिस्कोथेक को बंद कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय ने बताया कि पहले भी चिलम बार को बंद कराने का प्रयास किया था, मगर संचालकों ने कोर्ट से स्टे ले रखा है। इस मामले पर 29 मई को अगली सुनवाई होनी है।

न्यायालय में वह इस घटना की जानकारी देकर इसे बंद कराने की अपील करेंगे। उधर, सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके बाद चिलम बार को बंद कराने के लिए प्रशासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

खत्म हो रहा डिस्कोथेक का करार

31 मई को डिस्कोथेक का मॉल के साथ करार भी खत्म हो रहा है। रविवार को फायरिंग के दौरान हुए हंगामे के बाद एक दुकानदार के खिलाफ प्रबंधन ने पुलिस को शिकायत दी थी।

इसके विरोध में दुकानदारों ने सोमवार शाम को जमकर हंगामा काटा। दुकानदार इकट्ठा होकर कौशांबी चौकी पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

हालांकि बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो गया। रविवार शाम ईडीएम मॉल के चिलम डिस्क में तोड़फोड़ और फायरिंग के बाद दुकानदारों की बिजली काट दी गई थी।

आरोप है कि इस दौरान एक दुकानदार ने मॉल के गार्ड के साथ मारपीट की। मॉल प्रबंधन ने दुकानदार के खिलाफ कौशांबी में शिकायत दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें