फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन रखे थे शैल्टर होम में बच्चे, मां ने की शिकायत

Sat, 02 Jan 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती कुंज, तिगरी गांव में अवैध रूप से चल रहे शेल्टर होम से सात बच्चे मुक्त कराए गए हैं। इसकी शिकायत यहां रहने वाले दो बच्चों की मां ने चाइल्ड लाइन को की थी। चाइल्ड लाइन ने बिसरख पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। 12 साल से अधिक उम्र की चार लड़कियों को अभी यहां से दूसरे एनजीओ में शिफ्ट किया गया है। जुवेनाइल एक्ट के अंतर्गत बिसरख थाने में चाइल्ड लाइन की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


29 दिसंबर, रात 9 बजे पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने शेल्टर होम में छापा मारा इस दौरान 14 साल तक के 7 बच्चे बरामद किए गए। जांच में उनका रहन-सहन बेहद ही खराब मिला। उनके रहने के लिए दो कमरे थे जो बेहद गंदे थे। कमरों में कचरा भरा हुआ था। इसके अलावा किचन में भी गंदगी फैली थी। खाने का सामान खुला था। उन्हें चूहे खा रहे थे। बॉथरूम में बड़ा गड्ढा था।

मौके पर दो केयरटेकर भी मिले, जिसमें पिंकी थी जो खाना बनाती थी। इसके अलावा भोला जगह-जगह पर जाकर बच्चों के नाम पर कपड़े और रुपये जमा करता था। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ कि तो बच्चों के घर और उन्हें कहां से लाया गया है इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसी तरह मेरठ में भी शेल्टर होम संचालित होने की बात कही। बताए गए स्थान पर पुलिस की मदद से छापा मारा गया तो वहां से भी 6 से 16 साल तक के 23 बच्चे (14 लड़कियां, 9 लड़के) बरामद किए गए।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन की ओर से जब बच्चों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जबरन सभी से एक प्रार्थना कराई जाती थी। जब कोई प्रार्थना करने से मना करता था तो बच्चे की बेरहमी से पिटाई की जाती थी। तीन साल से उनके माता-पिता से मिलने नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें