फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर सड़क पर फेंक दी लाश

Sat, 02 Jan 2016 04:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-58 स्थित होटल पार्क प्लाजा के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक बृहस्पतिवार को घर से ऑफिस जाने के लिए निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। शुक्रवार को उसका शव होटल के पास सड़क किनारे मिला। पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-55 निवासी सचिन सिंह (24) सेक्टर-3 स्थित निजी कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव था। सचिन के बड़े भाई जसवंत ने बताया कि रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे सचिन ड्यूटी के लिए घर से निकला था। रात करीब आठ बजे जब उसे फोन किया तो उसने थोड़ी देर में घर आने की बात कही।

रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक उसके मोबाइल पर जसवंत फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और शुक्रवार सुबह अचानक फोन स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने भाई के लापता होने की सूचना सेक्टर-58 पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पार्क प्लाजा होटल के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने जसवंत को शिनाख्त करने के लिए बुलाया तो सचिन का पता चला। एसएचओ रविकांत पाराशर का कहना है कि सचिन की जेब से 2200 रुपये मिले हैं जिससे संभावना है कि लूट के लिए हत्या नहीं की गई है। प्रथमदृष्टया जांच में हत्या रंजिशन की गई लगती है। सचिन के सिर और पैर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें