बाल दिवस के मौके पर सेक्टर-12 खेल परिसर में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से रन फॉर फन का आयोजन किया गया। दौड़ में 200 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया मौजूद रहे। एसडीएम महावीर प्रसाद ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया।
बच्चों ने एक-एक करके चाचा नेहरू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। 400 मीटर रन फॉर फन दौड़ में सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों व झुग्गीबस्ती के करीब 200 बच्चे भाग लेने पहुंचे।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर धूम मचाई। खेल अधिकारी रमेशा जागंड़ा ने चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। नेहरू व गांधी की वेशभूषा पहने बच्चों ने आजादी के दिनों को याद दिलाया।
बच्चों ने नेहरू पर आधारित कविता पाठ भी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमृग्ध किया। बच्चों खेल विभाग की ओर से फल व मिठाईयां वितरित की गई। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलस्वाल, रेडक्रास के सदस्य आदि मौजूद रहे।