पासपोर्ट आवेदन के बाद अब बच्चों और सीनियर सिटीजन को भी ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना अनिवार्य होगा। पिछले दिनों 650 से बढ़ाकर एक हजार अप्वाइंटमेंट किए जाने के साथ ही पीएसके सीनियर सिटीजन और पांच साल तक के बच्चों के आवेदन मिलने वाली इस छूट को समाप्त कर दिया गया है।
अब पासपोर्ट के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ही दी जाएगी। पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने के बाद से ही पासपोर्ट प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन किए जाने के बाद पूर्व में प्रतिदिन करीब 650 आवेदकों को प्रतिदिन अप्वाइंटमेंट देकर पीएसके बुलाया जाता था। अप्वाइंटमेंट के लिए हमेशा मारामारी रहती थी। सीनियर सिटीटन और पांच साल तक के बच्चों को पीएसके में बिना अप्वाइंटमेंट सीधे प्रवेश में छूट थी।
पासपोर्ट अधिकारियों के अनुसार अब प्रतिदिन अप्वाइंटमेंट की संख्या 650 से बढ़ाकर एक हजार कर दी गई है। चूंकि अब अप्वाइंटमेंट के लिए मारामारी समाप्त हो गई है, ऐसे में बच्चों और सीनियर सिटीजन के लिए भी ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट व्यवस्था ही लागू कर दी गई है।