फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से बच्चा चुराकर 50 हजार में बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली अपराध शाखा ने दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से एक साल के मासूम को अगवा करने के आरोप में गुलजार सिंह उर्फ गुलजारी (33) और सुरेंद्र कौर उर्फ प्रीति (37) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दोनों ने एक महिला के साथ मिलकर मासूम को अगवा करके 50 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर मासूम को सुरेंद्र के मकान मालिक के यहां से बरामद करके माता-पिता को सौंप दिया है।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद के अनुसार, सूचना मिली थी कि बच्चा चोरी करने वाले गैंग के कुछ लोग जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के पास आने वाले हैं। यहां से पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की गोली देकर किया बच्चे को अगवा

सुरेंद्र ने बताया कि वह पति दिलबर सिंह के साथ ख्याला में रहती है। सुरेंद्र के मकान मालिक के यहां कोई बच्चा नहीं था। वह गुलजार के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रही थी।

उसने बच्चे का इंतजाम करके मकान मालिक को बेचने की बात कही। योजना में गुलजार व उसकी जानकार नीतू कौर को शामिल किया गया। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से 1 अप्रैल को मासूम को अगवा कर लिया गया।

वह पांच साल की बहन के साथ खेल रहा था। बहन को नशे की गोली दी गई थी। सुरेंद्र ने बच्चे को मकान मालिक को 50 हजार रुपये में बेच दिया। गुलजार ने बताया कि बच्चा उसके बड़े भाई का है जो अपनी सहमति से दे रहा है। पुलिस नीतू की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें