फरीदाबाद में मंगलवार रात एक नाबालिग लड़की की शादी रूकवाई गई। पुलिस ऐन मौके पर पहुंच कर किशोरी की शादी रोककर बारात वापस लौटा दी।
फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र के नगल एंक्लेव पार्ट वन निवासी रमेश माहौर मंगलवार को अपनी 12 वर्षीय लड़की की शादी करा रहे थे। तभी किसी ने मामले की जानकारी एक एनजीओ को दे दी।
पढ़ें: 10 रुपए का लालच देकर 4 साल की बच्ची से रेप
एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने ऐन मौके पर पहुंच कर नाबालिग की शादी होने से बचा लिया। उसके बाद महिला एवं बाल सक्षरण अधिकारी हेमा कौशिक भी मौके पर पहुंचीं।
पुलिस के अनुसार रात करीब नौ बजे एक एनजीओ की ओर नाबालिग की शादी कराने की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रूकवा दी।